फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Counselling for guest teachers starting in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के लिए काउंसलिंग शुरू

Fri, 21 Aug 2015 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Aug 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
जिले के आठों विकास खंडों में शुक्रवार को गेस्ट टीचर की भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। जिले में प्रवक्ताओं के 562 और एलटी स्तर पर 401 पद रिक्त हैं। इन पदों में नियुक्ति के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। कुछ स्थानों पर पदों के विपरीत आवेदक नहीं मिल पाए हैं। इस कारण यह पद गेस्ट टीचर की नियुक्ति के बाद भी रिक्त ही रह जाएंगे। प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर पारदर्शी तरीके से की जा रही है। मेरिट के आधार पर पहले काउंसलिंग की लिस्ट बनाई गई है। एक पद के लिए सिर्फ दो आवेदकों की काउंसलिंग की गई। बाद में चयनित आवेदक को उस स्कूल का नाम दे दिया गया जहां पर पद रिक्त है। इस तरह यह प्रक्रिया ओपन तरीके से की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि गेस्ट टीचर पद पर नियुक्त होने वालों को उस समय पद छोड़ना पड़ेगा, जब उस पद पर आयोग से या फिर प्रमोशन से कोई नियुक्ति हो जाएगी। गेस्ट टीचर को उसके बाद ऐसे स्कूल में भेजा जाएगा जहां पर पद रिक्त होगा। उधर, विण में खंड शिक्षा अधिकारी डा. हरीश बोरा ने काउंसलिंग की प्रक्रिया को संपन्न कराया। विण विकासखंड में प्रवक्ता के 36 पदों के लिए 72 और एलटी में 15 पदों के लिए 30 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई। उन्होंने बताया कि विण विकासखंड में प्रवक्ता पद के लिए 785 और एलटी पद के लिए 701 लोगों ने आवेदन किया। गेस्ट टीचर बनने की उम्मीद लगाए सैकड़ों युवाओं को निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन

फोटो 21 पीटीएच 11 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed