{"_id":"6699534da111ee82b0033b0f","slug":"corporation-suffered-loss-of-more-than-rs-10-lakh-due-to-closure-of-all-weather-road-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115672-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऑलवेदर सड़क बंद होने से निगम को 10 लाख से अधिक का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऑलवेदर सड़क बंद होने से निगम को 10 लाख से अधिक का नुकसान
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऑलवेदर सड़क बंद होने से परिवहन निगम को 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो गया है। लंबे रूटों पर बसें रूटीन के अनुसार नहीं चल पा रही हैं। कुछ बसों को दन्या होते हुए हल्द्वानी भेजकर लंबे रूटों में भेजा जा रहा है। इससे भी परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है।
लगातार हो रही बारिश के कारण सीमांत जिले पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन कहे जाने वाली ऑलवेदर सड़क जगह-जगह बंद हो जा रही है। सड़क पिछले तीन दिन से बंद है। इस कारण देहरादून, दिल्ली, टनकपुर, बरेली आदि रूटों पर बसें प्रभावित हो रही हैं। हर रोज आठ बसों को लंबे रूटों पर भेजा जाता है। कुछ बसों को अल्मोड़ा-हल्द्वानी होते हुए शहरों में भेजा जा रहा है, जबकि बड़ी बसें संकरी सड़क होने से संचालित नहीं हो पा रही हैं। सड़क बंद होने से यात्री भी परेशान हैं उन्हें भी महंगा किराया देकर सफर तय करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से परिवहन निगम की बसों को लंबे रूटों से पिथौरागढ़ पहुंचने में काफी समय लग रहा है। इस कारण निगम को नुकसान हो रहा है।
-- -- --
इनसेट कोट-
सड़क बंद होने से बस सेवा प्रभावित हुई है। हर रोज लाखों का नुकसान हो रहा है। जो बसें लंबे रूटों पर गई भी हैं वह वापस नहीं लौट पाई हैं।
राजशेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।