फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   corona winner royal on the hand ball match

कोरोना विनर्स रॉयल ने जीता हैंडबॉल का मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona winner royal on the hand ball match
पर थौरागढ़ स्टेडियम में मैच खेलने को तैयार टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कोरोना विनर्स रॉयल ने कोरोना विनर्स पैंथर को एकतरफा मुकाबले में हराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि एसडीएम तुषार सैनी और विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी चंपावत आरएस धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हॉफ में रॉयल की टीम 5-4 गोल से आगे रही। दूसरे हॉफ में रॉयल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार चार गोल किए। पैंथर की टीम रॉयल की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे बेबस नजर आई और कोरोना विनर्स रॉयल ने 9-6 के अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

निर्णायक उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र पाटनी, हरीश पंत, इंद्रजीत सिंह सामंत, दीपक उप्रेती, गोकुल पंत रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया। सह समन्वयक खेल निर्मल किशोर भट्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मनोज मेहरा, किशन लोहिया, अनुज कुमार, हरीश चंद, दिनेश सिंह बिष्ट, दिनेश चंद्र भट्ट, सुनील कुमार, जगत राम, तनुजा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed