फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona Wariars of Pithauragarh Hounerd

नेपाल वाणिज्य संघ ने भारतीय व्यापारियों तथा मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Corona Wariars of Pithauragarh Hounerd
नेपाल वाणिज्य संघ के 22 वां वार्षिक अधिवेशन भारतीय व्यापारियों तथा मीडिया कर्मियों को किया सम्मा? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। कोरोना काल में नेपाली नागरिकों की मदद के लिए नेपाल वाणिज्य संघ ने भारतीय व्यापारियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

वाणिज्य संघ का 22वां वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को दार्चूला नेपाल में आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ मारमा गांव पालिका के अध्यक्ष जमन सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि सीडीओ सिद्धराज जोशी ने किया।
वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष इंद्र पंत, महासचिव मिलन राज अवस्थी, कार्यक्रम अध्यक्ष दार्चूला वाणिज्य संघ के अध्यक्ष मंगल सिंह ठगुन्ना ने अतिथियों का स्वागत कर सालभर के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसमें यातायात और टैक्स संबंधी विषयों को प्रमुखता से बताया गया। इस दौरान भारत और व्यापार संघ के पदाधिकारियों समेत भारत के मीडिया कर्मियों को भी पारंपरिक पटका पहनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल के मजबूत रिश्तों की मजबूती पर भी जोर दिया गया। धारचूला व्यापार संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि भारत और नेपाल के रोटी-बेटी के रिश्ते हैं, इसलिए दोनों देश के नागरिक एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं।

इस दौरान श्याम चंद्र खर्कवाल, लक्ष्मण कौशल, हरीश गुंज्याल, सोनू सूद, नवीन खर्कवाल, प्रकाश गुंज्याल, ओपी वर्मा, नीरज मेहता, नेपाल के मदन बुड़ाथोकी, हंसराज कुंवर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed