फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Corona vaccination is difficult from today in Pithoragarh district

पिथौरागढ़ जिले में आज से कोरोना टीकाकरण मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination is difficult from today in Pithoragarh district
पिथौरागढ़। कोरोना टीका समाप्त होने से पिथौरागढ़ शहर में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों समेत जिले के 13 केंद्रों में कोरोना टीका नहीं लग पाया। इन केंद्रों में टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों को बिना टीका लगाए ही मायूस होकर लौटना पड़ा। जिले के कई टीकाकरण केंद्रों में सोमवार को टीकाकरण होना मुश्किल है। स्वास्थ्य विभाग भी टीके के लिए आला कमान की तरफ आस लगाए हैं। दो दिन में टीके मिलने की उम्मीद है, लेकिन कितने टीके आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को 33 टीका केंद्रों में से 20 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य हुआ। जबकि 13 केंद्रों में टीकाकरण नहीं हुआ। जिला मुख्यालय में किसी भी केंद्र में टीका उपलब्ध नहीं है। इसके चलते टीकाकरण नहीं हो सका। एक दो केंद्रों में टीके के कुछ डोज बचे थे। इनमें पर कुछ देर टीकाकरण किया गया। उसके बाद प्रत्येक केंद्र में सुनसानी छा गई। बुजुर्ग मायूस होकर लौट गए। दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग को ऊधमसिंह नगर से 1000 और बागेश्वर से 900 टीके मिले थे। अब राज्य सरकार को केंद्र से टीका मिलने के बाद ही पिथौरागढ़ में टीकाकरण शुरू किया जाएगा। सीएमओ डॉ.एचसी पंत ने बताया कि राज्य से टीका मिलने के बाद टीकाकरण किया जा सकेगा। फिलहाल टीके बुधवार तक मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जिन टीकाकरण केंद्रों में डोज उपलब्ध होंगी वहां पर ही टीका किया जाएगा।
विज्ञापन

दो लाख से अधिक युवाओं को करना होगा टीकाकरण को इंतजार
पिथौरागढ़। राज्य से जिले को पर्याप्त मात्रा में कोरोना के टीके नहीं मिले हैं। इस कारण 18 से 44 आयु वर्ग के युवाओं को टीकाकरण के लिए कुछ समय और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने कहा कि केंद्र ने टीकाकरण की घोषणा कर उन्हें खुशी जरूरी दी। मगर टीके भेजना भूल गई। सरकार को पहले पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध कराने चाहिए थे। सिर्फ घोषणाओं से टीके नहीं लगाने चाहिए। सीमांत जिले की जनसंख्या के हिसाब से राज्य को पचास फीसदी टीके उपलब्ध कराने चाहिए थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed