{"_id":"6009cbb58ebc3e32ae394470","slug":"corona-vaccination-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld412032780","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो टीकाकरण केंद्रों में 141 को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो टीकाकरण केंद्रों में 141 को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
गंगोलीहाट सीएचसी में टीकाकारण के दौरान जनप्रतिनिधि और अन्य।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में कोविशील्ड का टीका 141 लोगों को लगाया गया। जिले में 493 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। कुल 11 वाइलों में नौ डोज खराब हुई। शासन से मिले निर्देशों के बाद जिले में दो स्थानों पर ही टीकाकरण केंद्र बनाए जाने हैं। इसलिए गंगोलीहाट में दूसरा टीकाकारण केंद्र बनाया गया है।
जिला मुख्यालय में टीकाकरण केंद्र जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को पीएमएस डॉ. केसी भट्ट के नेतृत्व में 70 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। यहां पर टीका लगाने को आए स्वास्थ्य कर्मी उत्साहित दिखे। टीका निगरानी कक्ष में आधे घंटे तक रहने के बाद लोग अपने काम पर दिखाई दिए। पीएमएस भट्ट ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल में कोई दिक्कत नहीं आई। सभी कर्मियों ने बिना किसी घबराहट के टीका लगाया।
गंगोलीहाट में 71 को लगा टीका
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोवि शील्ड का टीका 100 लोगों को लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 11वीं वाइल खुलने पर एक ही व्यक्ति टीकाकरण केंद्र पहुंचा। इसके बाद टीके की नौ डोज बर्बाद हो गई। यहां पर कुल 71 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को सबसे पहला टीका प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कार्की और दूसरा टीका एएनएम प्रेमा देउपा को लगाया गया। टीकाकरण के बाद कर्मी को 30 मिनट तक निगरानी कक्ष में रखा गया। टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मीना गंगोला ने किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत, नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार, डब्ल्यूएचओ के नरेंद्र पाल, ब्लॉक समन्वयक भीमराज भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
एक कोरोना संक्रमित मिला
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना का एक संक्रमित आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटिव आया। इसके बाद जिला अस्पताल में एक्टिव केसों की संख्या 23 हो गई है। जिले में कोरोना से 48 लोग जान गंवा चुके हैं।