{"_id":"6022c23e8ebc3ed1ae087ceb","slug":"corona-test-for-sena-bharati-pithoragarh-news-hld4141943188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड टेस्ट कराने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड टेस्ट कराने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट जिला प्रशासन से मुलाकात करने पहुंचे सैन्य भर्ती में शामिल होने वाले युवा और
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड टेस्ट कराने के लिए अब तहसील स्तर पर नहीं जाना पड़ेगा। पिथौरागढ़ से सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को पहले अपनी ही तहसील क्षेत्र में कोरोना जांच की अनिवार्यता थी, लेकिन पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मिले शिष्टमंडल ने अभ्यर्थियों की दिक्कतें बताईं। इसके बाद प्रशासन ने कहीं भी टेस्ट करा कोविड रिपोर्ट सीधे भर्ती कार्यालय भेजने पर सहमति दी है।
सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं और पूर्व सैनिकों ने मंगलवार को पूर्व सैनिक और व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में जिला प्रशासन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती में जाने वाले युवाओं के लिए अपनी तहसील में कोविड टेस्ट कराने की अनिवार्यता है जबकि जिले की तहसीलों के अधिकतर युवा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रहते हैं। ऐसे में अपनी तहसीलों से दूर रहने वाले युवाओं को तहसील जाना पड़ेगा। इससे अधिक आर्थिक दबाव भी बढ़ेगा। इसके बाद एडीएम आरडी पालीवाल ने कहा कि सेना भर्ती में शामिल होने वाले कहीं भी अपना कोविड टेस्ट करा सकते हैं। उन्हें कोविड टेस्ट के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अभ्यर्थियों ने कोविड रिपोर्ट सीधे सेना भर्ती कार्यालय रानीखेत भेजने की अपील की। एडीएम ने कहा कि अभ्यर्थियों की कोविड रिपोर्ट सीधे सेना भर्ती कार्यालय ही भेजी जाएगी। उन्होंने कहा अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सैन्य समिति के प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र लुंठी, कृष्णा भंडारी आदि रहे। (संवाद)
सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को कोविड टेस्ट कराने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जो अभ्यर्थी जहां है, वहीं अपना कोविड टेस्ट करा सकता है। अभ्यर्थियों की कोविड रिपोर्ट सीधे सेना भर्ती कार्यालय रानीखेत भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़।