{"_id":"5e885b278ebc3e72b259803b","slug":"cooperative-bank-vans-will-go-from-village-to-village-to-facilitate-transaction157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक की वैन गांव-गांव जाकर देगी लेन-देन की सुविधा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सहकारी बैंक की वैन गांव-गांव जाकर देगी लेन-देन की सुविधा
सहकारी बैंक की वैन को रवाना करते डीएम।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक ने कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन की अवधि में ग्राहकों को बैंकिग लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नाबार्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई मोबाइल वैन का संचालन शुरू हो गया है। इस वैन के माध्यम से गांवों के लोगों को घर बैठे लेन-देन की सुविधा मिलेगी। इसका शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी डा. विजय कुमार ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक की यह बेहतर पहल है। इससे जनता को उसके घर के निकट ही बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने बताया कि यह मोबाइल वैन पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के क्षेत्रान्तर्गत निकटवर्ती गांवों में जाकर ग्राहकों को आवश्यकतानुसार लेन-देन की सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिला लीड बैंक प्रबंधक प्रवीण सिंह गर्ब्याल, सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक एलएन भट्ट,जीवन चंद्र भट्ट, शाखा प्रबंधक एचएस बिष्ट, ललित शर्मा उपस्थित रहे। फोटो- .........
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।