{"_id":"8fbb03b85a266b4fd63df2cf30697593","slug":"cooperation-fair-will-be-from-25-to-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 25 से होगा सहकारिता मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 25 से होगा सहकारिता मेला
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 से 27 फरवरी तक पिथौरागढ़ में कुमाऊं के चार जिलों का सहकारिता मेला लगाया जा रहा है। आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि मेला राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आवासीय कालोनी के पास के मैदान में लगाया जाएगा। मैदान का समतलीकरण का काम एक सप्ताह के भीतर लोनिवि और नगरपालिका करेगी। मेले में स्वयं सहायता समूह और सहकारी समितियां स्टाल लगाएंगे, इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सहकारी परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने बताया कि मेले में पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत के प्रतिभागी भाग लेंगे। मेल में विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्र के उत्पादों, हथकरघा उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में गुजरात, केरल के विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक दिन शाम तीन बजे से झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में विधायक मयूख महर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती के साथ ही तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।