फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Contractor's association supports the ongoing movement against private schools

Pithoragarh News: निजी स्कूलों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को ठेकेदार संघ का समर्थन

Thu, 18 May 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Contractor's association supports the ongoing movement against private schools
पिथौरागढ़ गांधी चौक में जाग उठा पहाड़ के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे ठेकेदार संघ के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। नगर के गांधी चौक में निजी स्कूलों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को ठेकेदार संघ ने अपना समर्थन दिया है। ठेकेदारों ने कहा कि आंदोलनकारियों को हर संभव सहायता दी जाएगी। साथ ही नगर में स्कूलों के खिलाफ लाउडस्पीकर और पर्चे बांटकर अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर के नेतृत्व में गांधी चौक में निजी स्कूलों और शिक्षा विभाग के खिलाफ 26वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान ठेकेदार संघ ने आंदोलन स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जाग उठा पहाड़ ने हर अभिभावक की पीड़ा समझकर आंदोलन शुरू किया है।
विज्ञापन

आंदोलन में बैठे लोगों ने निजी स्कूलों के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि जब तक निजी स्कूल री-एडमिशन फीस, मैंटिनेंस फीस, विकास फीस, स्पोर्ट्स फीस वापस नहीं करते तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। वहां पर ठेकेदार संघ के डीएन जोशी, रवि लुंठी, मनोज कोरंगा, कविंद्र, संजू शर्मा, गोलू पाठक, दीपक भट्ट, विनीत पाठक, भूपेश जोशी, मनोज पांडेय, मोहित चौसाली, जुगल किशोर पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed