{"_id":"582600bf4f1c1bf47eb3b154","slug":"continue-training-of-female-boxers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला बॉक्सरों का प्रशिक्षण जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला बॉक्सरों का प्रशिक्षण जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर राज्य की बॉक्सिंग टीम के लिए चयनित 30 संभावित महिला बॉक्सरों का प्रशिक्षण यहां जारी है। उत्तराखंड खेल विभाग और बॉक्सिंग संघ की पहल पर देब सिंह खेल मैदान में चल रहे 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में साई के बॉक्सिंग प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, अनुबंधित प्रशिक्षक प्रकाश थापा, रेखा पांडेय, सुंदर सिंह गड़िया बॉक्सरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर में नैनीताल की 3, उत्तरकाशी की 1, बागेश्वर की दो, देहरादून की 6, पिथौरागढ़ के 10, उत्तराखंड पुलिस की 6, आईटीबीपी की 2 महिला बॉक्सर प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि 12 और 13 नवंबर को खेल स्टेडियम में उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ 10 सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों का चयन राज्य की टीम के लिए करेगा। ये मुक्केबाज 19 से 24 नवंबर तक हरिद्वार में होने वाली महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। विशेष प्रशिक्षण शिविर 15 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन