फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Consumers remain troubled due to disruption of communication services in four districts

Pithoragarh News: चार जिलों की संचार सेवा बाधित होने से उपभोक्ता रहे परेशान

Sat, 03 Feb 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers remain troubled due to disruption of communication services in four districts
चंपावत/पिथौरागढ़। बीएसएनएल की संचार सेवा खराब होने से चार जिलों के उपभोक्ताओं के साथ ही विभागीय काम प्रभावित हो गए। अचानक शाम को बीएसएनएल की सेवा बाधित होने से चारों जिले के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार को शाम चार बजे बाद अचानक बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित हो गई। इससे पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा जिले के लाखों बीएसएनएल उपभोक्ताओं के साथ ही सरकारी संस्थानों, निजी कार्यालय में काम काज पूरी तरह ठप हो गया। अचानक खराब हुई सेवा के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंप्यूटर और ऑनलाइन माध्यम से अपना जरूरी काम कर रहे लोगों को काफी दिक्कत हुई। अचानक संचार सेवा ठप होने से बीएसएनएल उपभोक्ताओं के फोन झुनझुने साबित हुए। चंपावत निवासी राहुल भट्ट ने बताया कि वह ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर रहे थे। सेवा ठप होने से उनका वह सेशन छूट गया। बीएसएनएल के डीजीएम एनके नागर ने बताया कि हल्द्वानी और मुरादाबाद के बीच बीएसएनएल लाइन में खराबी आने के कारण सेवा बाधित हो गई थी। इसे बाद में ठीक कर लिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed