फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Consumers flexing BSNL office locks

उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल दफ्तर में ठोके ताले

Fri, 06 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 06 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Consumers flexing BSNL office locks
बीएसएनएल दफ्तर में ठोके ताले - फोटो : अमर उजाला

करीब तीन महीने से भारत संचार निगम की सेवाएं ठप होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को मुवानी स्थित बीएसएनएल के दफ्तर में ताले ठोंक दिए। उपभोक्ताओं ने दफ्तर के बाहर ही प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि सेवा में तत्काल सुधार नहीं आया तो दफ्तर में बेमियादी तालाबंदी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मुवानी के उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले तीन महीने से बीएसएनएल की मोबाइल, एसटीडी और लैंडलाइन सेवा पूरी तरह ठप है। मुवानी एक्सचेंज में कोई भी विभागीय कर्मचारी तैनात नहीं है। इस कारण लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके में अधिकांश लोगों के पास बीएसएनएल के ही कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नवनीत कार्की, दीपक कार्की, सूरज गोर्खा, रमेश बम, मोहन सिंह पानू, रोहित पानू, कमलदीप सिंह, नरेश गोर्खा, त्रिलोक सिंह भंडारी, दीपक भाटिया आदि उपभोक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनएल सेवा : सुबह चालू, शाम को ठप
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में पांच दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह बहाल हुई बीएसएनएल की संचार सेवा बृहस्पतिवार शाम से फिर ठप हो गई है। संचार सेवा ठप होने से बैंक, तहसील समेत दफ्तरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम प्रभावित हुआ है। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल की लचर संचार सेवा पर रोष जताया है। कहा कि ये सरकारी कंपनी उपभोक्ताओं को निजी संचार कंपनियों की सेवा लेने के लिए मजबूर कर रही है। दूरसंचार प्रभारी लक्ष्मण सिंह बोहरा ने बताया कि ओएफसी कटने से संचार सेवा में व्यवधान आया है। खराबी दूर करने के लिए अल्मोड़ा से टीम बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed