{"_id":"682cb5de3a9ebd60340a04a9","slug":"consumers-are-troubled-due-to-lack-of-network-of-private-company-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-128047-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: निजी कंपनी के नेटवर्क नहीं होने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: निजी कंपनी के नेटवर्क नहीं होने से उपभोक्ता परेशान
Tue, 20 May 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 20 May 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। पर्यटन नगरी में निजी संचार कंपनी एयरटेल के मोबाइल सिग्नल ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार दोपहर बाद आई आंधी और बारिश के चलते लगभग तीन बजे नेटवर्क गायब हो गए थे। मंगलवार को भी लोग नेटवर्क के लिए परेशान रहे। नेटवर्क व्यवस्था कब तक सामान्य होगी, यह बताने के लिए भी कंपनी का यहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। उपभोक्ताओं ने शीघ्र नेटवर्क ठीक किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन