{"_id":"6388dc274324b31f433f750b","slug":"construction-of-181-buildings-of-pm-awas-yojana-incomplete-pithoragarh-news-hld4838356192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पीएम आवास योजना के 181 भवनों का निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पीएम आवास योजना के 181 भवनों का निर्माण अधूरा
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की पांच नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का कार्य बेहद सुस्त गति से चल रहा है। इन निकायों में 271 आवासों को स्वीकृति मिली थी जिसमें सिर्फ 65 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है जबकि 181 भवनों का निर्माण कार्य अधूरा है। वहीं आवास योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों के 25 आवेदनों को अब तक भौतिक सत्यापन के बाद निरस्त किया गया है।
पिथौरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 147 भवनों को स्वीकृति मिली थी, जिसके सापेक्ष अब तक 41 आवासों का निर्माण पूरा हुआ है जबकि 94 आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। भौतिक सत्यापन के बाद 12 आवास निरस्त किए गए हैं। डीडीहाट पालिका में दो आवासों को स्वीकृति मिली थी जिसमें से एक आवास का निर्माण पूरा हुआ है जबकि एक आवास अधूरा है। धारचूला पालिका में 22 आवासों को स्वीकृति मिली थी जिसके सापेक्ष सात आवासों का कार्य पूरा हुआ है जबकि आठ आवासों का निर्माण कार्य चल रहा है। सात आवासों के आवेदन निरस्त किए गए हैं।
गंगोलीहाट पालिका में 55 आवास स्वीकृत हुए हैं जिसके सापेक्ष 10 आवासों का निर्माण पूरा हुआ है जबकि 45 आवासों का निर्माण कार्य अधूरा है। बेड़ीनाग नगर पंचायत में 45 आवास स्वीकृत हुए थे जिसमें से सिर्फ छह आवासों का निर्माण कार्य पूरा हुआ है जबकि 33 आवास अधूरे हैं। छह आवासों के आवेदन निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन
पांच किस्तों में दिए जाते हैं दो लाख रुपये
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासविहीन लोगों को आवास दिए जाते हैं। सरकार की ओर से पांच किस्तों में दो लाख रुपये दिए जाते हैं। समय से धन नहीं मिलने के कारण आवासों का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। आवेदकों ने जल्द ही धन उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कार्य तेज गति से पूरा कराने के निर्देश निकायों के अधिकारियों को दिए गए हैं। जिन आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उन आवासों में लाभार्थी रह भी रहे हैं। -रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।