फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Construction and repair of irrigation tanks began

सिंचाई टैंकों का निर्माण और मरम्मत शुरू

Fri, 18 Sep 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Sep 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड विकेंद्रीकृत जलागम विकास परियोजना (ग्राम्या) के घपलों की परतें खुलने के बाद अब विभाग में खलबली मची है। ग्राम्या के तहत चामी भैंसकोट गांव में प्रस्तावित सिंचाई टैंक के निर्माण का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है, जबकि धामी फल्यांटी गांव में क्षतिग्रस्त सिंचाई टैंक की मरम्मत के लिए भी शुक्रवार ही से काम शुरू हो गया है। बताया गया कि ग्राम्या के तहत मुवानी, थल और नाचनी यूनिट के अधीन कुल नौ सिंचाई टैंकों का निर्माण किया जाना था, इनमें से भैंसकोट गांव में सिंचाई टैंक ऐसे स्थान पर बना दिया गया है, जहां पर खेतों को स्रोत का पर्याप्त पानी मिल रहा है। यह टंकी नाप खेत में बना दी गई है।

विज्ञापन


नाचनी यूनिट के प्रभारी आरडी यादव और थल यूनिट के प्रभारी एमडी सुयाल ने शुक्रवार सुबह यहां पहुंचकर चामी भैंसकोट गांव में सिंचाई टैंक के निर्माण का काम शुरू कराया। यह सिंचाई टैंक ग्राम्या के तहत प्रस्तावित था, लेकिन इस पर काम ही शुरू नहीं किया गया। अमर उजाला में ग्राम्या के घपलों की परतें खुलने के बाद अब अधिकारी सारे डैमेज को कंट्रोल करने की जुगत में लग गए हैं। धामी फल्यांटी में सिंचाई टंकी बनी तो थी, लेकिन उसके क्षतिग्रस्त होने से टंकी में पानी नहीं टिक रहा था। अब टंकी की दरारों को पाटने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इधर, इस अंधेरगर्दी की जांच के लिए ग्राम्या के कुमाऊं मंडलीय परियोजना निदेशक पीके सिंह यहां पहुंच रहे हैं। वह शनिवार से सभी कामों का निरीक्षण करेंगे और अपने स्तर से जांच रिपोर्ट तैयार कर ग्राम्या के निदेशक को सौंपेंगे। सूत्रों के अनुसार ग्राम्या में चल रहे घपलों के सामने आने के बाद अब अधिकारी और कर्मचारी अपनी गर्दन बचाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed