फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Construct the Kathak dancer fantasy

कत्थक नृत्यांगना कल्पना की प्रस्तुति ने समा बांधा

Tue, 28 May 2019 10:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 28 May 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Construct the Kathak dancer fantasy
पिथौरागढ़ केवी में कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देतीं कल्पना वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
 केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ मेंदिल्ली से आईं प्रख्यात कत्थक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की शिष्या कत्थक नृत्यांगना कल्पना वर्मा ने कत्थक की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कत्थक की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। वर्मा की कत्थक की प्रस्तुति से विद्यालय प्रांगण तालियों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने मंत्र मुग्घ होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। कत्थक की प्रस्तुति के बाद कल्पना वर्मा ने विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर कत्थक की बारीकियां सिर्खाइं। तबले पर संगत अभिषेक गंगवानी ने दी। कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर ज्योत्सना थीं। कत्थक नृत्यांगना कल्पना वर्मा इटली, नेपाल, ईरान आदि देशों में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। विद्यालय पहुंचने पर कार्यवाहक प्राचार्य नरेश जिनाटा, प्रधानाध्यापक एनपी सिंह गंगवार, शिक्षक अशोक ओझा ने कलाकारों की टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन


बेहतरीन प्रस्तुति के लिए कार्यवाहक प्राचार्य जिनाटा ने टीम को सम्मानित किया। मंच संचालन मे शैलेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंकज कुमार, तरूण पाठक, हेम चंद्र जोशी, कुसुमलता बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed