{"_id":"679538ef8834b12a1f0cb0c5","slug":"congresss-hemwanti-pant-wins-in-bedinag-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123172-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेड़ीनाग में कांग्रेस की हेमवंती पंत विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेड़ीनाग में कांग्रेस की हेमवंती पंत विजयी
Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पालिका परिषद बेड़ीनाग में कांग्रेस प्रत्याशी हेमवंती पंत ने निर्दलीय रजनी रावत को कड़े मुकाबले में 73 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। हेमवंती निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हेम पंत की पत्नी हैं।
हेमवंती को 983 और रजनी को 910 मत प्राप्त हुए। एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा शाह ने 789 मत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि भाजपा प्रत्याशी खिला धानिक 383 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। यहां निर्दलीय आशा भैसोड़ा को 233, रमा देवी को 128 और मालती देवी को 26 मत प्राप्त हुए। नोटा को 15 मत मिले।
कुल 5309 मतदाताओं में से 3558 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 91 मतपत्र रद्द घोषित किए गए।
खितोली वार्ड से भवानी प्रसाद टम्टा, बना से नीमा देवी, भट्टी गांव से सुनील पंत, नागदेव वार्ड से किरण मियान, शहीद चौक से सुरेश राठौर, ढनौली पंत से राधिका धानिक, सरस्वती विहार वार्ड से नंदी कार्की निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी आरपी नैथानी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक आरडी पालीवाल मतगणना केंद्र में लगातार निगरानी करते रहे।