फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen protest against smart meter

Pithoragarh News: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sat, 21 Jun 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against smart meter
पिथौरागढ़ में यूपीसीएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य स्मार्ट मीटर के जरिये अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना है। सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में नाकाम है और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को कर्ज में डुबाने की साजिश रच रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी और पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता यूपीसीएल कार्यालय पहुंचे और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाकर सरकार गरीब जनता की जेब पर डाका डालने की साजिश रच रही है। पर्वतीय प्रदेश में 70 फीसदी लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बदहाल संचार सेवा से जूझ रहे हैं। मोबाइल में सिग्नल खोजने से भी नहीं मिल रहे। ऐसे में लोग कैसे स्मार्ट मीटर का रिचार्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चहेते पूंजीपति को फायदा पहुंचाने के लिए यह योजना लागू की है, जो जनता के हित में सही नहीं है। कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश में एक हजार से अधिक ऊर्जा मित्रों को बेरोजगार करने की चाल चल रही है। चेतावनी दी कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देगी। जनता के हित के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रेम पुनेड़ा, राजेश भट्ट, नैन सिंह बोरा, हिमांशु ओझा, अभिषेक बोरा, भुवन जोशी, दीपक वर्मा, होशियार सिंह, हरीश प्रसाद, निशांत उप्रेती, दीपक लुंठी, सुरेश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed