फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen performed

कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया

Thu, 23 Aug 2018 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congressmen performed
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन पहले धारचूला में महाकाली नदी में मिली महिला की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई के लिए नेपाल प्रशासन से वार्ता करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर और पूर्व विधायक मयूख महर के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नेपाल में ब्याही गई धारचूला निवासी कोमल बुदियाल का शव महाकाली नदी में मिला। महिला के मायके वालों द्वारा पति पर हत्या का शक जताया गया है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्मा बिष्ट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, दीपक तिवारी, दीपांशु वर्मा, हरीश सामंत आदि थे।
विज्ञापन


दोनों देशों की पुलिस करेगी कोमल की मौत की विवेचना
बलुवाकोट में महाकली नदी में मिली कोमल बुदियाल की मौत की विवेचना दोनों देशों की पुलिस करेगी। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुुसार कोमल की मौत की विवेचना पिथौरागढ़ जनपद पुलिस द्वारा की जा रही है। महिला की गुमशुदगी के संबंध में नेपाल में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली है। प्रकरण की सूचना जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के माध्यम से दार्चुला नेपाल प्रशासन के दे दी गई है। परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए अभियोग में जनपद पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। दोनों विवेचनाएं भारत और नेपाल देशों की पुलिस द्वारा साथ-साथ चलाई जाएंगी। विवेचना में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर ही दोनों देशों की पुलिस द्वारा आपसी समन्वय से आरोपी की गिरफ्तारी और विवेचना हस्तांतरण व अन्य अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। जायेगी। जनपद पुलिस द्वारा नेपाल पुलिस के साथ समन्वय बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed