फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen burnt the effigy of the government

Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of the government
पिथौरागढ़ में युकां कार्यकर्ता वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जोशीमठ के लोगों का विस्थापन और उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से विस्थापन के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा के नेतृत्व में कांग्रेसी बृहस्पतिवार को मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सरकार अब तक जोशीमठ के लोगों के विस्थापन के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बना पाई है। पीढ़ियों से जोशीमठ में रह रहे लोगों को उचित मुआवजा देने में भी आनाकानी की जा रही है। इस दौरान वीरेंद्र मेहरा, मोहन बोरा, नारायण सिंह बोरा, पुष्कर खाती, राम सिंह महरा, कमल किशोर, कुल्लू, मथुरा लाल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

युकां ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित
पिथौरागढ़। युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष बोहरा ने कहा कि कार्यकाल की शुरुआत वरिष्ठ नेताओं के सम्मान से की जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश चंद्र पांडेय, रमेश चंद्र पुनेड़ा, लक्ष्मण बसेड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव राहुल लुंठी, डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश कठायत, निखिल ऐरी, ऋषभ खत्री मौजूद थे। संवाद

गंगोलीहाट में सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद

गंगोलीहाट में सीएम पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed