{"_id":"638b86905e976463df01a6bf","slug":"congressmen-burnt-the-effigy-of-the-government-pithoragarh-news-hld4840578155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार पर हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही हत्याकांड में सामने आ रहे वीआईपी का नाम सार्वजनिक कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंजू ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी के आरोपियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार इस मामले में लोगों और सदन को गुमराह कर रही है।
इस हत्याकांड में किसी वीआईपी का नाम सामने आ रहा है लेकिन सरकार उसे भी बचाने का काम कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराकर सभी आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज ओझा, महिला जिलाध्यक्ष पद्मा बिष्ट, गीता देवी, रश्मि धानिक, ज्योति पाठक, राजेश्वरी धामी, हिमांशु ओझा, दीपक लुंठी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी आदि मौजूद थे।