फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen burnt effigy of central government in protest against inflation

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of central government in protest against inflation
धारचूला में पुतला फूंकते कांग्रेसी कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
मबढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। कहा कि केंद्र सरकार ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय गांधी चौक में एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट ने कहा कि आम ग्रहणी का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। ऐसी सरकार को सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने कहा कि मोदी सरकार धार्मिक तौर पर देश का विभाजन कर असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। पुतला फूंकने वालों में इंद्रा देवी, भगवती नबियाल, जानकी देवी, सरोज खैर, बिंदु रौंकली, राजेंद्र नबियाल, दीपक बिष्ट, नरेश रायपा, महेंद्र धामी, रवीश पतियाल, मनीष गर्ब्याल, अश्वनी नपलच्याल, सजाक अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट में कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में राजेंद्र बोरा, कैलाश खोलिया, ललित भंडारी, दीपक, हर्ष, हिमांशु चुफाल, गिरधर बोरा, गोविंद बोरा, गणेश कन्याल, कवींद्र शाही, हरीश सिंह, हीरा सिंह, बलवीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed