{"_id":"5e5400678ebc3ef4037317f7","slug":"congressmen-angry-over-increasing-the-fare-of-roadways-buses-pithoragarh-news-hld374947021","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने से कांग्रेसियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने से कांग्रेसियों में रोष
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने किराए में वृद्धि को वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार जन हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। रोडवेज का किराया बढ़ने से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि सरकार शराब के दाम तो कम कर रही है लेकिन रोडवेज का सफर महंगा कर रही है। सरकार सिर्फ माफिया की ही सुन रही है। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी, शुभम बिष्ट, दीपक लुंठी, अनिल महरा, शहबाज खान, कार्तिक खर्कवाल, योगेश सौन, मोनू कुमार, पवन पाटनी, कमल सूंठा, खीमराज जोशी, दीवान धानिक, कुंडल महर, शिवम पांडेय, राजेंद्र कोहली आदि मौजूद रहे।