फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers protest against inflation

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest against inflation
पिथौरागढ़ में बस स्टेशन तिराहे में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार जनता की परेशानियों को दरकिनार कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन तिराहे पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जरूरी सामानों की कीमत आसमान छू रही है, पर मोदी सरकार चुप बैठी है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण राम कोहली और विण ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि आज मटर, आलू, प्याज, टमाटर, चावल, दालों के दाम अधिक बढ़ गए हैं। इन्हें रोकने में सरकार नाकाम है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और वरिष्ठ नेता जावेद खान ने कहा कि वर्ष 2014 में पहले जब प्याज, टमाटर और फलों के दाम जरा से बढ़ते थे तो भाजपा सड़कों पर उतर जाती थी, लेकिन आज उनके शासन काल में दाम बढ़ रहे हैं तो सरकार ने आंख ही बंद कर ली है। सरकार की नीतियां देश को कर्ज में डूबा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। पुतला फूंकने वालों में खीमराज जोशी, योगश नगरकोटी, लक्ष्मण प्रसाद, शंकर खड़ायत, शिवम पंत, सूरज कुमार, कमलेश कसन्याल, मोहन जोशी, विरेंद्र गिरी, त्रिलोक बिष्ट, मनोज मेहता, योगेश बिष्ट, दीपक तिवारी, रोहन सौन, ललित खड़ायत, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed