फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers attacked the government sharply

उत्तराखंड बचाओ पदयात्रा का पिथौरागढ़ में स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress workers attacked the government sharply
मंत्री प्रसाद नैथानी की उत्तराखंड बचाओ पदयात्रा पिथौरागढ़ पहुंची। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बचाओ पदयात्रा के पिथौरागढ़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन

बृृहस्पतिवार को यात्रा के पिथौरागढ़ पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रकाश देवली, आनंद धामी, करन सिंह, शहबाज खान, खीमराज जोशी, कुंडल महर, संतोष गोस्वामी, शंकर खड़ायत, भुवन जोशी ने पदयात्रा का स्वागत किया। सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मथानी ने यात्रा की जानकारी दी।

यात्रा का उद्देश्य 108 शक्ति पीठों में जाकर देवी- देवताओं को चिट्ठी के माध्यम से याचना करना है। उन्होंने कहा जिस तरह भाजपा कांग्रेस के खिलाफ भ्रम फैला रही है वह निंदनीय है। भाजपा विकास कार्य बाधित कर लोगों को गुमराह कर रही है। सत्ता के मोह में भाजपा सरकार को लोगों का दुख दर्द नहीं दिख रहा है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, पेयजल व्यवस्था बदहाल है। बावजूद इसके सरकार इनको ठीक करने को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed