फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress Protested in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress Protested in Pithoragarh
कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लिंक रोड में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। जेईई और नीट की परीक्षाएं निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिंक रोड पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और वरिष्ठ नेता खीमराज जोशी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी और पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी ने कहा कि सरकार और शिक्षा मंत्रालय जेईई और नीट की परीक्षा निरस्त करे अन्यथा कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।
प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी, पुष्कर बिष्ट, पवन माहरा, हिमांशु ओझा, योगेश नगरकोटी, रोहन सौन, शुभम बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, कार्तिक खर्कवाल, शुभम कापड़ी, रजत विश्वकर्मा, कैलाश जोशी, कुंडल महर, राजेंद्र वल्दिया, जावेद खान, अभिषेक बोरा, हरीश जोशी, महिपाल वल्दिया, विजय सौन, विपिन, पंकज, रजत, अभिषेक समेत कई शामिल रहे। अस्कोट में कांग्रेस जिला महामंत्री त्रिलोक सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस ने जेईई और नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।। प्रदर्शन करने में विक्रम पाल, अजय अवस्थी, खुशाल राम, खड़क राम, योगेंद्र धामी, ललित पाल, पवन बिष्ट, सौरभ पाल, खीम सिंह लुंठी, किशोर कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

चंपावत में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। कहा कि जेईई और नीट की परीक्षा के लिए पहाड़ के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र 200 किमी दूर हल्द्वानी व 350 किमी दूर देहरादून बनाए गए हैं। ऐसे में कोरोना के बीच अभ्यर्थियों के लिए इम्तिहान में शामिल होना बेहद कठिन होगा। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह, मयूख चौधरी, विनोद बड़ेला शामिल थे। इधर टनकपुर में भी नीट एवं जेईईई परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अगुवाई में प्रदर्शन करने वालों में भैरव जोशी, भीम सिंह, सतीश पांडेय, गजेंद्र पाल, चंदन बाबा, सूरज बोहरा, मोहन सिंह स्वीटी, कादिर अली, नीरज मिश्रा, आनंद यादव, कृष्ण गोपाल, मेहरोज अंसारी, प्रियांशु राठौर, विनोद ओली, शेर सिंह, हरिओम बाबू शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed