फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress is fighting Panchayat elections with full strength: Lunthi

कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है पंचायत चुनाव: लुंठी

Wed, 09 Jul 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress is fighting Panchayat elections with full strength: Lunthi
 पत्रकारों से वार्ता करती कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी। संवाद
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा है। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आम जनता को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने कही।
विज्ञापन

बुधवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी बढ़ गई है। युवा वर्ग को नौकरी नहीं मिल रही हैं। आज भी लोग सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। गांवों से पलायन हो रहा है। कई सड़कें बदहाल पड़ी हैं। आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस पहल अभी तक नहीं हुई है। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधायक मयूख महर ने अपने एक बयान में पिथौरागढ़ में कांग्रेस पार्टी को शून्य कहा था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस शून्य नहीं है। पंचायत चुनावों में पार्टी ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और जिले में कांग्रेस पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ मैदान में है। उन्होंने विधायक महर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं और पार्टी ने उन्हें विधायक बनाया उसी पार्टी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ वह आज कार्य कर रहे हैं। विधायक को पार्टी के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी करने से पहले पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी, दीपक लुंठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed