फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress Girish Chufal wins in Didihat

Nikay Chunav Result: कांग्रेस के गिरीश चुफाल जीते, निर्दलीय प्रत्याशी को हराया; BJP तीसरे नंबर पर खिसकी

Sat, 25 Jan 2025 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Jan 2025 05:13 PM IST
सार

डीडीहाट नगर पालिका में कांग्रेस का सूखा खत्म हुआ है और उसे लंबे अर्से बाद जीत मिली है। कांग्रेस के गिरीश चुफाल के सिर जीत का ताज सजा। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी लवि कफलिया को 124 मतों से हराकर कांग्रेस को नगर की सत्ता सौंपी है।

विज्ञापन
Congress Girish Chufal wins in Didihat
उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीडीहाट नगर पालिका में कांग्रेस का सूखा खत्म हुआ है और उसे लंबे अर्से बाद जीत मिली है। कांग्रेस के गिरीश चुफाल के सिर जीत का ताज सजा। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी लवि कफलिया को 124 मतों से हराकर कांग्रेस को नगर की सत्ता सौंपी है। यहां जीत के दावे करने वाली भाजपा तीसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन

डीडीहाट पालिका में हुए त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस के गिरीश चुफाल को 1088 मत मिले। निर्दलीय लवि कफलिया को 964 मतों पर संतोष करना पड़ा और गिरीश ने 124 मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की। भाजपा के लोकेश भड़ को सिर्फ 625 वोट मिले।

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ ढोल-नगाड़ों के संग नगर में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने जमकर रंगों की होली खेली। वहीं तहसील वार्ड में सभासद पर त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी कविंद्र साही को 200 मत मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के चंदन टोलिया को 73 मतों के अंतर से हराया। चंदन को 127 जबकि निर्दलीय मयंक खड़ायत को 117 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुभाष वार्ड में सीधी टक्कर में कांग्रेस की सुजाता देवी ने भाजपा की सुनीता को 156 मतों के भारी अंतर से हराया। सुजाता को 296 और सुनीता को 140 मत मिले। शिव मंदिर वार्ड में भाजपा के दीवान साही ने 61 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें 187 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजू बोरा को 126 मत मिले।

जीआईसी वार्ड में नईम बख्श को 89 मतों के अंतर से जीत मिली। उन्हें 190 जबकि भूपेंद्र लाल साह को 101, कवींद्र टोलिया को 47 मत मिले। शिमला वार्ड में भी भाजपा की रजनी कन्याल ने अपने प्रतिद्धंद्वी सरिता साह को 27 मतों के मामूली अंतर से हराया। रजनी ने 131 जबकि सरिता ने 104, सुष्मिता चंद ने 86 मत प्राप्त किए।

आंबेडकर वार्ड में दीपेश जंगपांगी और पोस्ट ऑफिस वार्ड में सिमरन धपवाल का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed