फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress District President Anju Lunthi talking to journalists. Dialogue

Pithoragarh News: 50 परिवारों ने गोरखा रेजीमेंट के कैंप में गुजारी रात

Wed, 09 Jul 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Congress District President Anju Lunthi talking to journalists. Dialogue
जिस स्थान पर मोटर पुल था वहां पर अब इस तरह रोखड़ हो चुका है। स्रोत: ग्रामीण
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला की तल्ला दारमा घाटी के उमचिया में अतिवृष्टि से उफान पर आया नेहल नाला दो पुलों को बहा ले गया। मूसलाधार बारिश के बीच रात भर बादलों की गड़गड़ाहट और नेहल नाले में बहते बोल्डरों के शोर से घबराए ग्रामीणों ने गोरखा रेजीमेंट के कैंप में रात गुजारी। पुलों के बहने से दो गांवों के 140 से अधिक परिवारों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

तल्ला दारमा क्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे भारी बारिश शुरू हो गई। उमचिया गांव के करीब से बहने वाले नेहल नाले का जलस्तर काफी बढ़ गया। इससे पीएमजीएसवाई के सोबला-उमचिया मोटर मार्ग पर 2.13 करोड़ रुपये से बना 36 मीटर लंबा और 47 टन वजनी मोटर पुल ध्वस्त हो गया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग का तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाला लाखों की लागत से निर्मित पैदल पुल भी बह गया। बारिश और नदी के शोर से भयभीत 50 परिवारों ने मूसलाधार बारिश के बीच सेना के गोरखा रेजीमेंट के कैंप में शरण ली।
विज्ञापन


.............कोट
अतिवृष्टि से नेहल गाड़ के उफान पर आने से दो पुल बह गए हैं। नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। -जितेंद्र वर्मा, एसडीएम धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


===========अंदर के लिए=================
अलग-थलग पड़ गए दो गांवों के 140 परिवार

- नेहल नाले पर बने पुलों के बहने से बढ़ गई समस्या
धारचूला। नेहल नाले पर बने दो पुलों के बहने से दो गांवों के 140 परिवार हैं। अलग-थलग पड़ गए हैं। उनके सामने समस्याएं खड़ी हो गई हैं। पीएमजीएसवाई के सोबला उमचिया मोटर पुल के बहने से सुमदुम, गुम पंगा, करतो और उमचिया के लगभग 120 परिवार और लोक निर्माण विभाग का तीजम और वतन को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बहने से वतन तोक के लगभग 20 परिवार प्रभावित हुए हैं। संवाद
नदी में पड़ा है पुल का मलबा

धारचूला। टूटे पुल का मलबा नेहल नाले में बिखरा नजर आ रहा है। लकड़ी के पुल का कहीं नामोनिशान नजर नहीं आया। बिष्ट कॉलोनी में भू कटाव से आठ से अधिक भवन खतरे की जद में हैं। इसके अलावा बिजली के दो पोल भी बह गए।
छिरकिला डेम के गेट खोलने के दिए निर्देश
धारचूला। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल बिष्ट ने तहसीलदार दमन शेखर राणा को रात्रि में घटना की सूचना दी। इसके बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया। प्रशासन ने नेहल नाले के बढ़ते जलस्तर और भारी बारिश को देखते हुए धौलीगंगा परियोजना के अधिकारियों को छिरकिला डेम के गेट खोलने के निर्देश दिए ताकि धौली नदी और काली नदी का जलस्तर कम हो जाए और तवाघाट से जौलजीबी तक कोई नुकसान न हो। संवाद
.........कोट........



सोबला से उमचिया मोटर मार्ग के नेहल नाले में निर्मित 36 मीटर स्पान स्टील मोटर पुल बह गया है। इसके अलावा पुल तक पहुंच मार्ग भी दोनों ओर 50-50 मीटर तक पूरी तरह से बह चुका है। नुकसान का जायजा लेने के लिए एक टीम मौके पर गई है। - किशन सिंह ऐरी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई धारचूला।


.कोट
बीती रात भारी बारिश के कारण धौली नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्राम खीम में बने खिम झूला पुल की सुरक्षा दीवार को क्षति पहुंची है। मौके पर जेई आशीष पांडे और अन्य कर्मचारी गए हैं। अस्थायी सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। इस आपदा से विभाग को लगभग 30 लाख रुपये की हानि हुई है। स्थायी सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। - आशीष लुंठी, एई लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed