{"_id":"583db5594f1c1b2d1ede6031","slug":"congress-confusion-over-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति
संजू पंत/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 20 साल से भाजपा के कब्जे वाली डीडीहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस से टिकट पाने वालों की लंबी कतार तैयार हो गई है। पिछले दिनों जब कांग्रेस ने टिकट के लिए आवेदन मांगे तो 19 लोगों ने इस सीट पर टिकट के लिए पत्र सौंप दिया है। उसके बाद कुछ लोग तो चुप बैठ गए, लेकिन कुछ ने इस उम्मीद के साथ संपर्क अभियान जारी रखा है कि शायद आलाकमान उनको टिकट दे दे।
विज्ञापन
इस समय इस सीट पर बेहद सक्रियता से मैदान में उतरे लोगों में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, कांग्रेस महामंत्री जगत सिंह खाती, कांग्रेस उपाध्यक्ष रेवती जोशी, विधि आयोग के उपाध्यक्ष रमेश कापड़ी, पीसीसी सदस्य मनोज ओझा शामिल हैं। इसके अलावा कुछ और लोग भी किसी न किसी रूप में अपनी सक्रियता को बनाए हैं, लेकिन आलाकमान कम से कम ऐसे दावेदार को ही मैदान में उतारने के पक्ष में है जो भाजपा के पुराने गढ़ में सेंध लगाने में सफल हो सके।
विज्ञापन
वैसे दावा तो हर व्यक्ति कर रहा है कि उसे ही टिकट मिलेगा, लेकिन कांग्रेस प्रदेश संगठन ने अभी ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है कि किसे मैदान में उतारा जाएगा। कांग्रेस के लिए डीडीहाट सीट चुनौती भी है और प्रतिष्ठा का सवाल भी है। जब तक टिकट तय नहीं हो जाता तब तक आम जनता के बीच भी असमंजस बना रहेगा। सभी सक्रिय लोग अपने-अपने तरीके से लोगों को विश्वास दिला रहे हैं कि टिकट उसी को मिल रहा है।
विज्ञापन
महिला वोटर बनेंगे निर्णायक
डीडीहाट विधानसभा सीट में महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है। डीडीहाट में कुल मतदाताओं की संख्या 75458 है। इनमें महिलाओं की संख्या 38494 और पुरुषों की संख्या 36964 है। वर्ष 2012 के चुनाव में कुल 45081 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें महिला वोटरों की संख्या ज्यादा थी।
वर्ष 2012 में यह रही स्थिति
प्रत्याशी का नाम पार्टी कुल मत मिले
विशन सिंह चुफाल भाजपा 21089
रेवती जोशी कांग्रेस 10472
जगजीवन कन्याल बसपा 10183
दीवान सिंह एनसीपी 1273
कृष्णानंद उपपा 839
जगदीश सिंह निर्दलीय 817