फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress, BJP state president's effigy burnt

कांग्रेस ने फूंका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला

Fri, 12 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा मुख्यमंत्री हरीश रावत पर लगाए जा रहे आरोपों से कांग्रेसी खासे नाराज हैं। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अजय भट्ट का पुतला फूंका और कहा कि भाजपा को 2017 के चुनाव का डर सता रहा है। इसीलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद पर आसीन श्री भट्ट के मुंह से इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती। श्री भट्ट इन दिनों पहाड़ के दौरे पर हैं और हर सभा में मुख्यमंत्री की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि अजय भट्ट चार वर्ष तक नेता प्रतिपक्ष रहे और मित्र विपक्ष की भूमिका निभाते रहे। अब जाकर उनको जनता का दुख दर्द याद आ रहा है। कहा कि चार वर्ष के भीतर राज्य में कई विकास कार्य हुए हैं। भाजपा की हताशा का मुख्य कारण भी यही है। नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर महर ने कहा कि जनता इस तरह की बयानबाजी का जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस जिला महामंत्री प्रदीप थापा ने कहा कि भाजपा को चुनाव का डर सता रहा है। वरिष्ठ नेता निर्मल लोहिया ने कहा कि जनता भाजपा के चरित्र को जानती है। पुतला दहन के समय हीरा सिंह बिष्ट, उषा देवी, गौरव चंद, गौतम बिष्ट, दीपांशु वर्मा, राकेश कुमार, कुंडल महर, लीलांबर जोशी, मोहन लाल, विजय बिष्ट, विक्रम खड़ायत, दीनू कापड़ी, दीनू तिवारी, नरेंद्र सौन, दीपा देवी, उषा देवी, बसंती देवी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed