फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress and Youth Congress burnt effigy of Prime Minister in protest against inflation

कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Congress and Youth Congress burnt effigy of Prime Minister in protest against inflation
पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे में कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फू? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले लोकसभा चुनाव में महंगाई कम करने की बात कहकर चुनाव लड़ा और जीता, लेकिन आज भाजपा के शासन में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम तिराहे पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि देश में रोज पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे आम नागरिक परेशान हैं। पेट्रोल के दाम 100 के पार होना अपने आप में महंगाई का आलम बयां कर रही है। देश के रुपये की कीमत भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में घटती जा रही है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कोहली ने कहा कि रसोई गैस के दाम 2014 में 350 थे तो भाजपा सड़कों पर उतर जाती थी, लेकिन आज सिलिंडर के दाम 800 के पार हैं। इससे देश का मध्यम और गरीब वर्ग प्रताड़ित से महसूस कर रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज ओझा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सिलिंडर के दाम रोज बढ़ना सरकार की विफल नीतियों का फल है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन माहरा ने कहा कि अब दिन दूर नहीं जब भाजपा सरकार लोगों को लकड़ी पर खाना बनवाने के लिए मजबूर करेगी। यूथ विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि भाजपा सिर्फ बातों से देश का विकास करती है। धरातल में विकास कहीं नहीं दिखता है। देश की जनता भाजपा से त्रस्त है। पुतला दहन में मदन भट्ट, शंकर लाल, रहीम कुरेशी, भुवन पांडे, जावेद खान, शिवम पंत, हिमांशु ओझा, हीरा बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत की चीजों को महंगा कर जनता को परेशान कर रही सरकार : राम
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में पूर्व विधायक नारायण राम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानाथल में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक नारायण राम ने कहा कि केंद्र सरकार आम जरूरत की सभी चीजों को महंगा कर आम लोगों को परेशान करने का कार्य कर रही है। इस मौके पर रेखा भंडारी, दीपक नेवलिया, सोहन सिंह डांगी, केशर सिंह डांगी, बाली डांगी, कुंदन सिंह डांगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed