फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   computers. broken, smart. class. help. one. laptop.

Pithoragarh News: चारों कंप्यूटर खराब, स्मार्ट क्लास एक लैपटॉप के सहारे

Wed, 22 Jan 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 22 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
computers. broken, smart. class. help. one. laptop.
पिथौरागढ़। एलडब्लूएस राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए उपलब्ध चारों कंप्यूटर खराब पड़े हैं। प्राथमिक कंप्यूटर ज्ञान के लिए छात्राएं स्मार्ट क्लास के लिए उपलब्ध एक लेपटॉप से ही काम चला रहे हैं। विद्यालय में सीसीटीवी की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

एलडब्लूएस जीजीआईसी में वर्तमान में 262 छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में छह कंप्यूटर हैं। इनमें से दो सिस्टम कार्यालय और प्रधानाचार्य कक्ष के लिए दिए हैं। पुराने सिस्टम होने के कारण संचालन में दिक्कतें आती हैं। छात्राओं के लिए चार कंप्यूटर की व्यवस्था है। सभी चार कंप्यूटर लंबे समय से खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

इसके चलते छात्राएं कंप्यूटर का ज्ञान नहीं ले पा रही हैं। अब स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए मिला लैपटॉप उपलब्ध है। दूसरी ओर विद्यालय में महिला और बालिका सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी नहीं है। विद्यालय प्रबंधन ने शासन से 10 कंप्यूटर और सीसीटीवी की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
- विद्यालय में चार कंप्यूटर खराब हैं। कार्यालय और प्रधानाचार्य कक्ष के एक-एक कंप्यूटर की व्यवस्था है। पुराने सिस्टम होने के कारण ठीक तरीके से कार्य नहीं हो पाता है। विद्यालय में 10 कंप्यूटर की जरूरत है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए विद्यालय में सीसीटीवी होने चाहिए। शासन से विद्यालय के लिए 10 कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरों की मांग की है। - अंजना दास, प्रधानाचार्य, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed