फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Competition somewhere in the cultural program

कहीं हुई प्रतियोगिताएं तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 14 Nov 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Nov 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Competition somewhere in the cultural program
पिथौरागढ़ मल्लिकार्जुन स्कूल में पुरस्कृत बच्चे - फोटो : अमर उजाला

जिलेभर में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।

विज्ञापन


नारायण स्वामी विद्यालय में प्रबंधक रेखा पांडेय ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों की कुर्सी दौड़, लेमन रेस और गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मल्लिकार्जुन स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी हरिदत्त कापड़ी और विद्यालय के चेयरमैन रघुवर दत्त जोशी ने मशाल जलाकर किया। बच्चों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। प्रबंधक रचना जोशी ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। न्यू बियरशिबा स्कूल जीआईसी लाइन में प्रबंधक भुवन भाकुनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। यहां खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य मीनाक्षी बिष्ट ने आभार जताया।

पीएनएफ स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। विद्यालय के प्रबंधक दीशांत अरोड़ा, प्रधानाचार्य अनीता जोशी ने बाल दिवस की बधाई दी। विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम में व्यवस्थापक कैलाश जोशी कार्यक्रम की शुरुआत की। महर्षि विद्या मंदिर में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य श्यामा श्रीविश्वास ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी मुख्य शाखा और सिटी ब्रांच में भी कार्यक्रम हुए। मुख्य शाखा में प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, प्रशासक गजेंद्र बोरा ने सिटी ब्रांच में प्रधानाचार्य ममता पंत पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि ध्रुव डोगरा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य सुशील पंत ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। जीआईसी बास्ते में प्रभारी प्रधानाचार्य दीपा कार्की के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट। यहां केवीएस पाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल, जीआईसी और कन्या जूनियर हाईस्कूल में बाल दिवस खेल दिवस के रूप में मनाया गया। खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed