फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Compensate the damage from excess rainfall, performance

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दो, प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Compensate the damage from excess rainfall, performance
प्रदर्शन करते नवचेतना मंच के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय में सोमवार को अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का मुआवजा देने और तत्काल क्षति का आकलन करने की मांग को लेकर नवचेतना मंच के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कहा गया कि जिला मुख्यालय का कोई भी घर ऐसा नहीं है जिसमें पानी न घुसा हो। इसके अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सड़कों, पैदल रास्तों को बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


कहा गया कि इस आपदा से कई लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उनकी आजीविका के साधन छिन गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की घोर विफलता सामने आई है। वन चेतना मंच ने मांग की है कि नुकसान का तत्काल आकलन किया जाए और प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए। जिन स्थानों पर रास्ते, नाले, सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं उनकी तत्काल मरम्मत की जाए।
विज्ञापन


यह भी चेतावनी दी है कि यदि प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा नहीं मिला तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में नवचेतना मंच के संयोजक चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, सुबोध बिष्ट, जगदीश कलौनी, लाल सिंह शास्त्री, कै. दान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबाही के लिए पालिका को जिम्मेदार ठहराया
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी ने नगर में सोमवार को हुई तबाही, ड्रेनेज सिस्टम फेल होने के लिए नगरपालिका को जिम्मेदार ठहराया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर को ज्ञापन देकर कहा है कि नगरपालिका ने पिछले दिनों नालियों को बंद कर ह्यूम पाइप डाली हैं। इन ह्यूम पाइप से पानी का निकास सही ढंग से नहीं हो रहा है। तेज बारिश के समय सारा पानी नालियों में बहने के बजाए सड़क और रास्तों में फैल रहा है। यह आने वाले समय के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा है कि लोनिवि और सीमा सड़क संगठन के नगर क्षेत्र में जितनी भी नालियां और कॉजवे बने हैं वह बंद पड़े हैं। इसी कारण सड़कों तथा लोगों की संपत्ति को नुकसान हुआ है। श्री जोशी ने यह भी कहा है कि चिमसियानौला क्षेत्र में घटिया किस्म की टायल्स लगाई गई थी, वह बारिश के साथ बह गई। उन्होंने मांग की है कि नुकसान का जायजा लिया जाए और यह कोशिश की जाए कि भविष्य में इस तरह की समस्या सामने न आए और अभी से व्यवस्था में सुधार की कोशिश की जाए। ज्ञापन देने वालों में डीके देवलाल, अभिमन्यु खत्री, अनिल वल्दिया, राजेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, जगदीश लोहनी, मनोज सामंत, सुरेश पांडे, दीपक सिंह, पुष्कर सिंह आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed