{"_id":"6818ef0acc13372d200f00e3","slug":"come-to-adi-kailash-only-after-checking-the-weather-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127466-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम का मिजाज देखने के बाद ही आएं आदि कैलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम का मिजाज देखने के बाद ही आएं आदि कैलाश
Mon, 05 May 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
धारचूला/पिथौरागढ़। धारचूला तहसील प्रशासन ने मौसम का अपडेट लेने के बाद ही आदि कैलाश आने की सलाह दी है। शिव के धाम और ओम पर्वत के दर्शन के लिए अब तक 1003 पास जारी हो चुके हैं। सोमवार को 201 पास जारी हुए।
मौसम विभाग ने पांच और छह मई को पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जना और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस अलर्ट को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह ने पर्यटकों और टूर ऑपरेटरों से यात्रा पर आने से पहले मौसम की जानकारी लेने के लिए कहा है। उन्होंने होम स्टे संचालकों से भी यात्रियों की बुकिंग मौसम साफ रहने पर ही लेने के लिए कहा है।
ऊंची चोटियों पर हिमपात से बढ़ी ठंड
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मुनस्यारी में सोमवार को बारिश और ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मई में लोगों को टोपी, जैकेट सहित गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं।सोमवार सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर के समय आसमान बादलों से घिर गया और पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार और नाग्नीधूरा में बर्फबारी हुई। धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित कनालीछीना, डीडीहाट, अस्कोट और धारचूला में हल्की बारिश हुई। संवाद