फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Come my friend towards the banks of Yamuna...

Pithoragarh News: चलो री सखी तट यमुना की ओर...

Sat, 28 Feb 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 28 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Come my friend towards the banks of Yamuna...
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में इन दिनों खड़ी होली के साथ-साथ बैठकी होली का उल्लास भी चरम पर है। ग्राम हाट में दिनेश बिष्ट के आवास पर आयोजित बैठकी में होल्यारों ने विभिन्न शास्त्रीय रागों के जरिए समा बांध दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कैलाश सिंह ने राग झिंझोटी में चलत पवन ऋतु आई फागुन की... के साथ किया। इसके बाद श्यामाचरण उप्रेती ने राग काफी और डॉ. हिमांशु पंत ने राग बिहाग में अपनी प्रस्तुतियां दीं। दिनेश बिष्ट ने राग देश में चलो री सखी तट यमुना की ओर... गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं वीरेंद्र मेहरा की प्रस्तुति ने खूब धमाल मचाया। प्रियांशु और कुनाल ने तबले पर कुशल संगत दी। इस मौके पर गिरीश लाल वर्मा, धीरेंद्र बिष्ट, विजय खत्री, बसंत बल्लभ पंत, चंद्रशेखर पाठक, हेम पाठक, अभिषेक बिष्ट, भगवती प्रसाद पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन





सुरीली तानों के साथ बैठकी होली का आगाज
-सारी डार गयो मोपे रंग की गागर...
डीडीहाट। नगर में होली का उल्लास अपनी पूरी रंगत में है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य महेश चंद्र पंत के आवास पर बैठकी होली का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें होल्यारों ने शास्त्रीय रागों की सुरीली प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत ललित भंडारी ने राग जंगला काफी में प्रसिद्ध बंदिश सारी डार गयो मोपे रंग की गागर... से की। इसके पश्चात कविंद्र बिष्ट ने राग काफी और संजय पंत ने राग सहाना में अपनी गायकी से धमाल मचाया। दीपक कुमार ने राग बिहाग के जरिए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप और भक्ति-श्रृंगार के गीतों ने शाम को यादगार बना दिया। यहां मौजूद लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed