फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Colors of folk culture showcased at the Sawan festival; women's empowerment honored

Pithoragarh News: सावन उत्सव में बिखरे लोक संस्कृति के रंग, नारी शक्ति का हुआ सम्मान

Sun, 09 Aug 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Colors of folk culture showcased at the Sawan festival; women's empowerment honored
चंपावत के जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में हाथ में फूलों की थानी और पारंपरिक वेशभूषा में खड़ी
चंपावत। सेवा संकल्प फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी गीता पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में रविवार को जीजीआईसी सभागार में सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सावन की उमंग और उत्तराखंड की लोक संस्कृति से सजे उत्सव में भगवान शिव-पार्वती को समर्पित नृत्य, हिमाचली नृत्य, नंदा-सुनंदा, सातूं-आठूं (गौरा-महेश) और झोड़ा-चांचरी की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। विद्यालय और डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडर ट्रस्टी और सीएम पुष्कर सिंह धामी की माता बिशना देवी ने दीप जला कर किया। मुख्य अतिथि फाउंडर ट्रस्टी गीता ने कहा कि पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने उत्तराखंड की संस्कृति को जीवंत कर दिया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में रुद्राक्ष का पौधा रोपा और पौधों का बच्चों की तरह पालन-पोषण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए सुपर ईजा डांस, मिसेज सावन क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रैंप वॉक के माध्यम से मिसेज सावन क्वीन का चयन किया गया। सावन सरप्राइज अवॉर्ड्स के तहत सबसे दूर से आई प्रतिभागी, सबसे सुंदर मुस्कान और आकर्षक पारंपरिक परिधान सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव में महिला समूहों ने मेहंदी, ऐपण कला, लोहे के बर्तन, जूट के बैग और पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल लगाए। लाइव मेहंदी, सेल्फी प्वाइंट और झूला भी आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को नंदा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।
यहां दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, सीओ निहारिका सेमवाल आदि मौजूद थे।

---
महिलाओं ने झूला-झूला
जीजीआईसी में आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम में महिलाओं में खासा उत्साह रहा। कार्यक्रम स्थल पर लगाए सावन के झूले में बैठकर महिलाओं ने झूला-झूला। अधिकतर महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहने दिखीं। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करते हैं। सावन सेल्फी पॉइंट पर महिलाओं ने सेल्फी भी ली। इस दौरान जीजीआईसी बालिकाएं भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं।

चंपावत के जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में हाथ में फूलों की थानी और पारंपरिक वेशभूषा में खड़ी

चंपावत के जीजीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में हाथ में फूलों की थानी और पारंपरिक वेशभूषा में खड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed