फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Small vehicles started operating on NH since 11 days

11 दिन से बंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने लगे छोटे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Small vehicles started operating on NH since 11 days
निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग में स्वांला के पास आवाजाही करती जीप। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। स्वांला के पास 11 दिनों से बंद टनकपुर-पिथौरागढ राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। 13 दिसंबर को स्वांला के पास सड़क का एक हिस्सा भारी मलबा आने से बह गया था। दो जिलों की लाइफ लाइन माने जाने वाली इस सड़क के बंद होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार को स्वांला के पास पहला छोटा वाहन सुबह साढ़े आठ बजे पास हुआ। उसके बाद दोनों तरफ से छोटे वाहनों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

पिछले 11 दिनों तक जिला प्रशासन ने टनकपुर चंपावत से आने वाले वाहनों के रूट को डायवर्ट किया था। जिससे लोगों को अधिक किराया तो देना ही पड़ रहा था, सफर में अधिक समय भी बर्बाद हो रहा था। चंपावत जिले में खाद्य सामग्री के साथ दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं महंगी हो गई थी। सबसे अधिक मार ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को पड़ रही थी। एनएच के ईई एलडी मथेला ने बताया कि छोटे वाहनों के आज मार्ग खोल दिया गया है, बड़े वाहनों के लिए सड़क खोलने में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा।
विज्ञापन

ढाबों और दुकानों में बढ़ी चहल-पहल
चंपावत। राजमार्ग खुलने के बाद अमोड़ी, चल्थी, सिन्याड़ी, बेलखेत, सूखीढांग, स्वांला, धौन आदि कस्बों की दुकानों और होटलों में चहल पहल बढ़ गई है। कई दिनों से बंद दुकानों और होटलों में फिर से चहल पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed