{"_id":"571fa4174f1c1bae3da92175","slug":"college-of-engineering-annual-technical-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक तकनीकी महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिक तकनीकी महोत्सव शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी महोत्सव शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार से वार्षिक तकनीकी महोत्सव शुरू हो गया है। डीएम एचसी सेमवाल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती और सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. वीके सिंह ने आम जीवन में विज्ञान और तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज का कंप्यूटर साइंस विभाग एटीएम, सीसीटीवी, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तैयार किए जा रहे नए सॉफ्टवेयर की जानकारी देगा। मेकेनिकल विभाग आधुनिक गाड़ियों, रेल इंजन के मॉडल प्रस्तुत करेगा। सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से भूकंपरोधी मकानों और ब्रिज सिस्टम की जानकारी दी जाएगी। इलेक्ट्रानिक्स विभाग आधुनिक रोबोट के मॉडल प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
महोत्सव में इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट, पौड़ी गढ़वाल, पंतनगर, देहरादून, गोपेश्वर, टिहरी के अलावा सभी पॉलीटेक्निक कॉलेजों और इंटर कॉलेजों की ओर से भी विभिन्न मॉडल पेश किए जाएंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक ने बताया कि इस आयोजन का मकसद स्किल इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देना है। महोत्सव के संचालन में ज्योति जोशी, डॉ. गिरीश पंत, डॉ. बीपी जोशी, पुनीत वर्मा, डॉ. मनीषा बिष्ट, डॉ. नितेश वर्मा आदि सहयोग दे रहे हैं। बुधवार से मॉडल प्रस्तुत होने लगेंगे।
विज्ञापन