फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CMO appeals not to eat wild mushroom vegetable

Pithoragarh News: सीएमओ ने की जंगली मशरूम की सब्जी न खाने की अपील

Wed, 30 Jul 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Jul 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
CMO appeals not to eat wild mushroom vegetable
पिथौरागढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएस नबियाल ने जिले के ग्रामीणों से जंगली मशरूम न खाने की अपील की है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में कई गांवों में लोग जंगली मशरूम की सब्जी खाते हैं। इनमें से अधिकांश मशरूम जहरीला होता है। इस कारण लोग बीमार हो जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मशरूम का असर देर से होने के कारण कई बार मरीज की जान पर बन आती है। मशरूम की सब्जी खाने से पिछले दिनों दो लोगों की मौत हो गई थी जिसका बेहद दुख है। इसके बाद मुनस्यारी के ही कुछ गांवों की महिलाएं मशरूम और लिंगुण की सब्जी खाने से बीमार पड़ गई थीं। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि जंगली मशरूम की सब्जी खाने से बीमार धारचूला के चार लोगों का वर्तमान में जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। जिस तरह से जंगली मशरूम की सब्जी खाने के कारण लोगों के बीमार होने के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से जंगली मशरूम का सेवन न करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed