फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CM Pushkar Singh Dhami participated in Krishna Janmashtami festival in Gangolihat

सीएम ने जन्माष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग: कहा- डबल इंजन की सरकार में उन्नति की ओर अग्रसर है उत्तराखंड

Mon, 26 Aug 2024 07:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सोमवार को हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से व्यालपाटा मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकाली मंदिर में 6 करोड़ रुपये से कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami participated in Krishna Janmashtami festival in Gangolihat
सीएम ने जन्माष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड उन्नति की ओर अग्रसर है। उनकी सरकार 70 लाख लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। आयुष्मान योजना के तहत 60 लाख लोग लाभांवित हैं। 4,50,000 परिवार उज्ज्वला योजना का लाभ ले रहे हैं। मानसखंड के अंदर राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का नवनिर्माण और पुनर्निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार को हाट कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से व्यालपाटा मैदान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकाली मंदिर में 6 करोड़ रुपये से कार्य किए जा रहे हैं। उनकी सरकार ने सख्त नकल कानून लागू कर दो साल के अंदर 16,000 से अधिक लोगों को नौकरी दी है। कहा कि गंगोलीहाट, बेड़ीनाग विकासखंड में कई विकास कार्य चल रहे हैं। जिले में 768 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। 27 मिनट के भाषण में उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक फकीर राम टम्टा, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला, महोत्सव समिति अध्यक्ष बबलू पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

केदारेश्वर में सेतु बनाने की घोषणा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चौड़मन्या-किमतोली मोटर मार्ग पर रामगंगा के ऊपर केदारेश्वर में सेतु बनाने, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट की चहारदीवारी, महाविद्यालय गणाई में पुस्तकालय और चहारदीवारी, सेराघाट बुसेल नोलियांसेरा में बाढ़ सुरक्षा कार्य, जीजीआईसी गंगोलीहाट भवन की मरम्मत, जीआईसी मैदान का विस्तारीकरण और चौड़ीकरण, सरयू-रामगंगा का संगम पनार का सौंदर्यीकरण, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरी का उच्चीकरण और ट्रॉमा सेंटर खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करने की घोषणा की। उन्होंने सभी घोषणाओं को जल्द धरातल में उतारने का भरोसा दिलाया। मेला समिति के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। समिति ने मेले को नगर मेला घोषित करने, महोत्सव को संचालित करने के लिए आर्थिक सहयोग देने संबंधी मांगें रखीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मां महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना
सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हेलीकॉप्टर से दशाईथल हेलीपैड पर उतरे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उत्तर भारत के सबसे बड़े शक्तिपीठ महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुरोहित पंकज पंत ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई और महाकाली का प्रसाद दिया। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र रावल ने सीएम का मंदिर कमेटी की ओर से स्वागत किया। पूजा अर्चना के बाद सीएम ने परिसर में एसएसबी डीडीहाट के अधिकारियों के साथ फलदार पौधा लगाया। 

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ गाई चांचरी
जन्माष्टमी महोत्सव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में महिलाओं ने चांचरी खेल लगाया। सीएम ने भी महिलाओं के साथ गोल घेरे में घूमते हुए चांचरी गाई। इस दौरान उनके साथ पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा भी मौजूद रहीं। 

विरोधी दलों ने मुख्यमंत्री के दौरे को बताया औचित्यहीन
कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा ने कहा कि सीएम क्षेत्र को झुनझुना थमा कर चले गए। सीएम ने अपने संबोधन में उन्हीं कामों का जिक्र जो पहले से प्रगति में हैं। वह क्षेत्र की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य के बारे में कुछ नहीं बोले। इससे जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा ने कहा कि विधायक निधि से होने वाले कामों की घोषणा करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। भाकपा माले के भगवती पंत ने मुख्यमंत्री के दौरे को फिजूल खर्ची करार देते हुए कहा कि लोगों को कुछ नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed