{"_id":"5d054acced7c7800768bee68cbdc6dae","slug":"cm-become-jammed-in-the-pithoragarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के जाते ही पिथौरागढ़ में जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के जाते ही पिथौरागढ़ में जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Sat, 02 Jan 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को मुख्यमंत्री के जाते ही पिथौरागढ़ नगर में जाम लग गया। मुख्यमंत्री 11 बजे से यहां से चंपावत को गए। तब तक पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित किया था। जिन रास्तों से होकर मुख्यमंत्री को जाना था उनको जीरो जोन घोषित किया गया था। जैसे ही सीएम का हेलीकॉप्टर रवाना हुआ। पिथौरागढ़ की सड़कें जाम से जकड़ गई। सबसे बड़ी समस्या बैंक रोड में आई। इस रोड में एक तरफ पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई की गई है। दूसरी ओर से वाहनों के जाने के लिए जगह कम बची है। यदि विपरीत दिशा से कोई बड़ा वाहन आ जाए तो जाम लग जाता है। शनिवार को दोपहर 12 बजे से करीब 40 मिनट तक इस रोड पर जाम लग गया।
ट्रैफिक नियंत्रण के लिए हालांकि पुलिस का बंदोबस्त किया गया है, लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा हो जाने से इनको नियंत्रित कर पाना संभव नहीं हो रहा है। पुलिस ने जिन इलाकों में पाइप लाइन के लिए खुदाई हो रही है उनमें बड़े वाहनों का संचालन बंद रखने के आदेश दिए थे लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है। जब तक सड़क के किनारे पाइपलाइन की खुदाई जारी रहेगी तब तक जाम से मुक्ति मिलना संभव नहीं है। वैसे भी इस नगर में सोमवार तथा अन्य खास मौकों पर जाम लगना आम बात है।