फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   City traffic transfer

नगर की यातायात व्यवस्था बदली

Tue, 17 Oct 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
City traffic transfer
धनतेरस को पिथौरागढ़ बैंक रोड में लगी दुपहिया वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर पुलिस ने नगर की यातायात व्यवस्था में बदलाव कर दिया था। इस कारण कई मार्गों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। सिल्थाम से गांधी चौक के लिए वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण पूरा दबाव बैंक मार्ग पर पड़ गया। बैंक मार्ग के किनारे सैकड़ों दोपहिया वाहन सुबह से ही खड़े हो गए थे। इसी मार्ग से अन्य वाहनों का संचालन भी हुआ। इस कारण कई बार जाम की नौबत आई। वहीं, यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए सुबह से ही सिल्थाम में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी।

विज्ञापन


नगरपालिका चौक से सिमलगैर बाजार को भी वाहनों के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया। इस कारण नगरपालिका चौक से घंटाकरण तक सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा करना पड़ा। इस मार्ग पर भी कई बार जाम की स्थिति पैदा हो गई। बस स्टेशन से टकाना, कलक्ट्रेट जाने वाली सड़क पर भी मंगलवार को वाहनों की काफी भीड़ रही। संपर्क मार्ग से लेकर कोतवाली तक भी वाहनों का दबाव ज्यादा रहा।
विज्ञापन


सिल्थाम से धारचूला, डीडीहाट, जौलजीबी जाने वाले वाहन पहले की तरह संचालित होते रहे। वड्डा, झूलाघाट सड़क पर भी मंगलवार को वाहनों की काफी भीड़ रही। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि दिवाली पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने पर ज्यादा ध्यान दिया गया। कहीं पर भी कोई अव्यवस्था सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज ने नहीं बढ़ाई बसों की संख्या
पिथौरागढ़। देश के विभिन्न नगरों में काम कर रहे इस जिले के ज्यादातर लोग दो-तीन दिन पहले ही अपने घरों को पहुंच गए थे। इस कारण दिल्ली, देहरादून, बरेली, टनकपुर, हल्द्वानी से जाने वाली रोडवेज की बसों में मंगलवार को यात्रियों की काफी भीड़ रही, लेकिन रोडवेज ने दिवाली को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया था। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा, टनकपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या मंगलवार को अधिक रही। रोडवेज की आठ बसें दिल्ली, देहरादून के लिए जाती हैं। इनकी संख्या नहीं बढ़ाई गई। केएमओयू की सिर्फ पांच बसें हल्द्वानी के लिए चलती हैं। केएमओयू ने भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं की। इसका फायदा निजी वाहन चालकों ने उठाया। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी ने बताया कि हर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त जीपों का संचालन किया गया। अब 21 अक्तूबर को भैयादूज का पर्व है। उस दिन वाहनों में ज्यादा भीड़ बढ़ने की संभावना है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने हर टैक्सी चालक से कहा है कि यात्रियों से टिकट का अतिरिक्त पैसा न लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed