फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Choko Maya Mutu Ma Rakha ...

चोखो माया मुटु मा राखे को...

Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Choko Maya Mutu Ma Rakha ...
जौलजीबी मेले में नृत्य करते नेपाली कलाकार - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के जौलजीबी मेले का शुक्रवार को रंगारंग समापन हो गया। भाजपा के ओर से विशेष आमंत्रित नेपाली कलाकार शांता परियार और खेम भंडारी ने भी कई सुपर हिट गाने गाए। उनके गाए गीत-चोखो माया मुटु मा राखे को (तुम्हारा पवित्र प्यार मेरे मन में रखा है) और फेसबुक मा जलाफला, गाने पर दर्शक खूब झूमे।

विज्ञापन


समापन मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा और वित्त मंत्री प्रकाश पंत जौलजीबी पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने आयोजन की सराहना की और अगली बार से मेले को और भव्य रूप देने का ऐलान किया। इससे पहले बृहस्पतिवार रात जौलजीबी मेले में नेपाली कलाकार राम चंद्र काफले और उनकी पत्नी जूनी रूजु काफले ने एक से बढ़कर एक गीत पेश किए। नेपाली कलाकर जूनी रूजु काफले ने हिंदी गीत-इक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा, अंतर क्या दोनों की चाह में बोलो, से जबरदस्त शुरुआत की। जूनी काफले ने- दिल हूं हूं करे, घबरायेे, आदि सुपर हिट गाने गाए। रामचंद्र काफले ने रं बोली केे गीत-मन मंगला जास्यिगन से शुरुआत की। बाद में उन्होंने-हिमचूली मा घाम लाग्यो गमईलो और फेवा तालमा साइली डुंगा हालेरा, हिमालने डाक्यो पछोरी गाया तो दर्शक नाचने लगे।
विज्ञापन


स्टेज के आगे नाचते दर्शकों को शांत करने में पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी। जूनी काफले और रामचंद्र काफले के संयुक्त रूप से गाए गीत-आंदोलन नगर मेरो माया मा, नेपाली नर्तक एरिंग तमांग और एलिना डिसूजा ने झमाझम नेपाली डांस कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक देर रात तक नाचते झूमते रहे। रात को हुए कार्यक्रम में बैज अलंकरण का लंबा दौर चला। भाजपा नेता अशोक नबियाल, बीडी जोशी, भूपेंद्र थापा, रूकुम बिष्ट, हरीश धामी समेत कांग्रेस विधायक हरीश धामी, कैलाश रावत, सरोजनी धामी, डूंगर दानू, नंदा बिष्ट आदि का भी बैज अलंकरण किया गया। समापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी सी रविशंकर, तहसीलदार आईबी मल्ल, सीओ विमल आचार्य समेत कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बीजेपी, क्या कांग्रेस, सभी को नमस्ते...
जौलजीबी में समापन की रात हुए कार्यक्रम में भाजपा एवं कांग्रेस के ओर से अलग-अलग नेपाली कलाकारों की टीम बुलाई गई थी। कांग्रेस की ओर से रामचंद्र काफले और जूनी काफले को बुलाया गया, जबकि भाजपा की ओर से शांता परियार, खेम भंडारी, एरिंग तमांग, एलिना डिसूजा को बुलाया गया था। मंच पर भी भाजपा और कांग्रेस के लिए अलग-अलग दर्शक दीर्घा बनाई गई थी। जिसे नेपाली गायिका जूनी काफले भांप गई और सीधे मंच से उन्होंने यह गीत गाया-दो दिन की जिंदगी है, क्या बीजेपी क्या कांग्रेस, सभी को नमस्ते, गाया और नेताओं को आइना दिखाने का काम किया। इस पर दर्शकों ने खूब चुटकी ली।


व्यापारिक गतिविधि जारी रहेगी
जौलजीबी मेले में व्यापारिक गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। शुक्रवार को सरकारी विभागों के स्टाल हट गए हैं, लेकिन मेला स्थल पर अस्थायी दुकानें सजी हैं। व्यापारिक मेला 30 नवंबर तक जारी रहेगा। शुक्रवार से मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। मेले में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed