फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   China did not create toilets for Kailash passengers

चीन ने कैलाश यात्रियों के लिए शौचालय नहीं बनाए

Tue, 28 Aug 2018 10:09 PM IST
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़
भक्त दर्शन पांडेय/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 28 Aug 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
China did not create toilets for Kailash passengers
वीरेंद्र कुमार त्यागी - फोटो : अमर उजाला

चीन ने कैलाश यात्रियों के लिए शौचालय नहीं बनाए हैं। जिन स्थानों पर शौचालय हैं, उनमें सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है। डेरापुक में यात्रियों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन


चीन ने भारत से लगी सीमा के निकट तक काफी विकास कर लिया है। फोरलेन सड़क का काम तेजी से चल रहा है। तकलाकोट सहित अन्य स्थानों पर आलीशान इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा में शामिल होने वाले भारतीय यात्रियों के लिए पड़ावों पर शौचालय तक नहीं बनाए गए हैं। इससे यात्रियों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ा। कैलाश के दर्शन कर लौटे 12वें दल के यात्री वीरेंद्र कुमार त्यागी और सुचेता पारेकर ने बताया कि तकलाकोट में शौचालय की सुविधा थी। डेरापुक में शौचालय नहीं होने से खुले में शौच करना पड़ा।
विज्ञापन


मानसरोवर झील के पास बनाए गए शौचालय बहुत गंदे थे। यात्री चीन के पोनी-पोर्टरों की कार्यप्रणाली से भी नाराज दिखाई दिए। यात्रियों ने बताया कि पोनी लापरवाही से घोड़े-खच्चरों को चला रहे थे। दुर्गम पैदल मार्गों पर पोनी ज्यादा समय अपने मोबाइल फोन से खेलते रहते थे। इससे उनके दल के कुछ यात्री घोड़े से गिरकर घायल भी हुए थे। यात्रियों ने भारतीय पड़ावों पर केएमवीएन की व्यवस्थाओं के साथ ही आईटीबीपी और भारत के पोनी-पोर्टरों की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed