फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   China continues to frontline border daughters

चीन सीमा पर निगहबानी कर रहीं बेटियां

Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
China continues to frontline border daughters
4वीं बटालियन में शामिल हुईं महिला - फोटो : अमर उजाला
देश की बेटियां अब मुनस्यारी से लगी भारत-चीन सीमा की बखूबी निगहबानी करने लगी हैं। वे 8000 फीट की ऊंचाई पर पेट्रोलिंग कर रही हैं, जहां का तापमान माइनस तीन डिग्री है। अभी तो महिला जवानों के साथ एक कमांडर और रूट की पहचान रखने वाले जवानों को भेजा जा रहा है। रूट का अनुभव होने पर वे अपने दम पर पेट्रोलिंग करेंगी। बता दें कि पहली बार 14वीं वाहिनी आईटीबीपी में महिला जवानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसी 18 फरवरी को पिथौरागढ़ में 14वीं वाहिनी आईटीबीपी में 40 महिला जवान शामिल हुईं। 24 फरवरी को महिला जवानों की तैनाती चीन सीमा के नजदीक मुनस्यारी स्थित चौकी में कर दी गई। महिला जवान हर दो दिन के अंतराल में चीन सीमा के लीलम-रालम दिशा में लिंगनामी तक पेट्रोलिंग कर रही हैं। करीब 28 किमी की पेट्रोलिंग में तीन से चार दिन का समय लगता है। अग्रिम मोर्चों पर भी महिला जवान बखूबी अपनी ड्यूटी निभा रहीं हैं।
विज्ञापन


आईटीबीपी की पिथौरागढ़ बटालियन के स्थापना वर्ष 1989 के बाद पहला मौका है जब वाहिनी को जीडी कैडर की महिला जवान मिली हैं। अन्य बटालियनों में महिला जवानों की तैनाती वर्ष 2013 से है। बटालियन के कमांडेंट रणवीर सिंह कहते हैं कि वर्ष 2013 में महिलाओं की अलग से बटालियन बनाने की मंशा से भर्तियां की गई थीं। कुछ कारणों से अलग से बटालियन का गठन नहीं हो पाया। बाद में महिला जवानों को अन्य बटालियनों में तैनाती दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed