फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Children, youth and elders bought favorite books

Pithoragarh News: बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने खरीदीं मनपसंद की पुस्तकें

Thu, 06 Jul 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Jul 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Children, youth and elders bought favorite books
पिथौरागढ़। भाटकोट रोड स्थित नगर पालिका के बरातघर में आयोजित किताब कौतिक का समापन हो गया है। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में अपनी मनपसंद की पुस्तकों को खरीदने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। डीएम रीना जोशी ने भी किताब कौतिक में अपनी मनपसंद की पुस्तकें खरीदीं। उन्होंने किताब कौतिक के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन

किताब कौतिक के संयोजक हेम पंत ने बताया कि किताब कौतिक में बाल साहित्य और इतिहास पर आधारित पुस्तकों एवं प्रेरणादायक पुस्तकों को पाठकों ने अधिक पसंद किया। कहानी, उपन्यास बच्चों के पसंदीदा रहे। बच्चों ने पेंटिंग, ऐंपण आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया। बुधवार की देर शाम को कवि सम्मेलन सहित विभिन्न आयोजन हुए। इसमें विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महेश पुनेठा, चिंतामणि जोशी, दिनेश भट्ट, नीरज जोशी, विप्लव भट्ट, किशोर पंत आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व इतिहास, शिक्षा और साहित्य पर भी चर्चा की गई। पद्मश्री शेखर पाठक, वरिष्ठ पत्रकार बद्रीदत्त कसनियाल आदि ने अपने विचार रखे। स्थानीय लोगों और साहित्य प्रेमियों ने इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किताब कौतिक में छाए मडुवे के बिस्कुट और क्वैराल का अचार
600 पैकेट से अधिक मड़ुवे के बिस्कुट के पैकेटों की हुई बिक्री

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। किताब कौतिक में लगाए गए स्टॉल पर पहाड़ी उत्पाद छाए रहे। तीन दिवसीय किताब कौतिक में मड़ुवे के बिस्कुट, क्वैराल का अचार, मड़ुवे की नमकीन, राजमा, लाल मिर्च और लहसुन के अचार की अच्छी ब्रिकी से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं काफी उत्साहित हैं।

तीन दिवसीय किताब कौतिक में 600 पैकेट मड़ुवे के बिस्कुट की ब्रिकी हुई जिसे जै मां भगवती ग्राम संगठन थल से जुड़ी महिलाओं ने तैयार किया था। इसके अलावा 150 से अधिक मड़ुवे की नमकीन के पैकेटों बिक्री हुई। एक पैकेट नमकीन की कीमत 50 रुपये है। गंगासेरी महिला समूह की ओर से बनाए गए क्वैराल के अचार की 50 किलो से अधिक ब्रिकी हुई। औषधीय गुणों से भरपूर इस अचार की कीमत 300 रुपये प्रति किलो है। साथ ही 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाले लहसुन के अचार, 300 रुपये किलो के हिसाब से बिकने वाली लाल मिर्च, 220 रुपये किलो बिकने वाले राजमा की भी काफी बिक्री हुई। उत्पादों की अच्छी बिक्री से महिलाएं काफी उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं सराहना

पिथौरागढ़। मड़ुवे से बने उत्पादों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में सराहना कर चुके हैं। इसके बाद से महिलाएं काफी उत्साहित होकर कार्य कर अपनी आजीविका में सुधार कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि उनका प्रयास प्रत्येक पहाड़ी उत्पाद को देश, विदेश में पहुंचाना है। संवाद

कोट

तीन साल पहले जो मडुवा पांच रुपये किलो बिकता था। आज वह 40 रुपये किलो बिक रहा है। किताब कौतिक में आए लोगों ने पहाड़ी उत्पादों को काफी पसंद किया जिससे महिलाओं का उत्साह बढ़ा है। - रेखा भट्ट, जनपद स्तरीय फेडरेशन अध्यक्ष, सरस बाजार पिथौरागढ़।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed