{"_id":"5a9827984f1c1bf17b8ba14e","slug":"children-in-ddihat-immersed-themselves-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में बच्चे भी होली की मस्ती में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में बच्चे भी होली की मस्ती में डूबे
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में होली की मस्ती में डूबे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के भव्य होली के कार्यक्रम हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में शामिल बच्चे भी खूब मस्ती कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर के तहसील रोड पर महिला मंगल दल ने होली का भव्य कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
नगरपालिका की पूर्व अध्यक्ष दमयंती पांगती के आवास पर महिला होल्यारों ने जमकर होली खेली। महिलाओं की होली की शुरुआत-राजतिलक की बात कैकेई न मानें, न माने महाराज से की। कमला पंत, निर्मला खड़ायत, मंजू बोरा, गंगा खड़ायत, सोनी बोरा, मीनू पंत, कविता पोखरिया, गीता मेहता, मंजू अवस्थी, रुकमणी पांगती की टीम ने नैनवा रस के भरे पिया तुम आओगे कौन घड़ी, सास ने खेली ससुर संग होली, मेरी रही मनमाही, रंग डालो न बीच बजार हाय री मैं तो मर जाऊंगी जैसे गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
होल्हार अंजू पांगती, राजेश्वरी पांगती, बसंती मर्तोलिया, भागीरथी टोलिया, सोनी जोशी, उषा टोलिया, मोहनी चौहान, पुष्पा भंडारी ने मेरे खो गया बाजूबंद रसिया होली में, ऐसी चतुर भौजाई रे, मन लागा देवर संग, तुम मानो हो महाराज, बलम के साथ चली जैसे रसिक गीत सुनाए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की टोलियां हाथों में रंग लेकर घूमने लगी है।
विज्ञापन